[ad_1]
- Hindi News
- Tech auto
- Mahindra Mojo 300 ABS (2020), BS6 Hero HF Deluxe And TVS Scooty Pep; Bike And Scooter Price Hike In India
नई दिल्ली14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ऑटोमोबाइल कंपनियां अब जिन 2020 मॉडल को लॉन्च कर रही हैं उनकी कीमतें पुराने वैरिएंट से ज्यादा हैं
- BS6 इंजन के बाद इन गाड़ियों के 2020 मॉडल की कीमतों को बढ़ा दिया गया है
कोरोना महामारी के बीच ऑटो कंपनियां बाइक्स और स्कूटर के नए मॉडल और वैरिएंट लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, अब इनकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हीरो और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने अपनी बाइक के वैरिएंट महंगे कर दिए हैं, तो दूसरी तरफ टीवीएस ने अपने स्मॉल स्कूटर की कीमतें बढ़ा दी हैं। तो चलिए जल्दी से चेक करते हैं इनकी नई कीमतें…
महिंद्रा मोजो 300 ABS (2020)

महिंद्रा की इस बाइक में 284.72cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया है। जिसका पावर 25 bhp और टॉर्क 26 Nm है। इस इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है। यानी बाइक के फ्रंट व्हील में 320mm और रियर व्हील में 240mm का डिस्क ब्रेक एबीएस के साथ मिलेगा।
बाइक की वैरिएंट वाइज कीमतें
वैरिएंट | वैरिएंट |
BS6 मोजो 300 ब्लैक पर्ल | 1,99,900 रुपए |
BS6 मोजो 300 ग्रेनेट ब्लैक | 2,06,000 रुपए |
BS6 मोजो 300 रेग अगेट |
2,11,000 रुपए |
BS6 मोजो 300 रुबी रेड |
2,11,000 रुपए |
BS6 हीरो HF डीलक्स

हीरो की पॉपुलर बाइक HF डीलक्स अब BS6 इंजन के साथ आ रही है, लेकिन ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस बाइक में 100cc का इंजन दिया है। जिसका पावर Eight bhp और टॉर्क 8 Nm है। कंपनी ने इसमें i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम का इस्तेमाल किया है। ये फ्लूल सेविंग का काम करता है। इंजन को four स्पीड गियर-बॉक्स से जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्रम ब्रेक दिए हैं।
बाइक की वैरिएंट वाइज कीमतें
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
HF डीलक्स किक स्टार्ट (स्पोक्स) | 48,000 रुपए |
HF डीलक्स किक स्टार्ट (अलॉय) | 49,000 रुपए |
HF डीलक्स सेल्फ स्टार्ट | 57,175 रुपए |
HF डीलक्स सेल्फ स्टार्ट ऑल-ब्लैक | 57,300 रुपए |
HF डीलक्स सेल्फ स्टार्ट i3S | 58,500 रुपए |
TVS स्कूटी पैप

टीवीएस ने अपने इस स्मॉल स्कूटर में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए है, इसके बाद भी कीमत को बड़ा दिया है। इसमें 87.8cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है, जो 5.36hp का पावर और 6.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया है। हालांकि, BS4 इंजन की तुलना में इसका पावर और टॉर्क ज्यादा गया है।
स्कूटर की वैरिएंट वाइज कीमतें
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमतें |
स्कूटी पैप प्लस सीरीज BSVI | 52,554 रुपए |
बैबलियस सीरीज BSVI | 53,754 रुपए |
मैट एडिशन BSVI | 53,754 रुपए |
0
[ad_2]