[ad_1]
- Hindi News
- Tech auto
- Poco M2 First Opinion| Poco M2 Has 6.53 Inch Display And 5000mAh Battery With Fast Charging Support, The Company Claims India’s Most Affordable Phone With 6GB RAM, Know What It Will Be Worth To Buy?
नई दिल्ली15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पोको M2 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और eight मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है जबकि नारजो 10 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
- पोको M2 के 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12499 रु. जबकि नारजो 10 का 128GB मॉडल 11999 रु. का
- नारजो 10 और पोको M2 दोनों ही स्मार्टफोन में मिलती है 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी
हाल ही में चीनी कंपनी पोको ने अपना नया स्मार्टफोन पोको M2 भारत में लॉन्च किया। कीमत को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता फोन है। इसे खासतौर से ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो कम बजट में ज्यादा रैम, ज्यादा स्टोरेज और बड़ा डिस्प्ले वाला फोन खरीदना चाहते हैं। पोको M2 में क्या नया मिलेगा, कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं, बाजार में इसका मुकाबला किससे होगा और क्या यह वैल्यू फोर मनी है। इन सभी बातों के इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं।
कितनी है पोको M2 स्मार्टफोन की कीमत?
सबसे पहले बात करते हैं फोन की कीमत की। फोन को स्टोरेज के हिसाब से दो वैरिएंट में उतारा गया है। दोनों में 6 जीबी रैम है। इसमें पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड कलर मिलेंगे। 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10999 रुपए है जबकि 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 12499 रुपए का है।

फोन का बेस्ट पार्ट क्या है?
पहला: फोन का पहला बेस्ट पार्ट है इसका डिस्प्ले। 10999 रुपए कीमत में 6.53 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल जाता है, जो की फुल एचडी प्लस है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग ग्लास three का प्रोटेक्शन मिल जाता है। जबकि ई-कॉमर्स साइट पर इसी कीमत के मोटो X4 में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, इंफिनिक्स हॉट 7 प्रो में 6.19 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, रेडमी नोट Five प्रो में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और रियलमी 1 में 6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। हालांकि रियलमी 1 को छोड़कर सभी स्मार्टफोन फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
दूसरा: फोन का दूसरा बेस्ट पार्ट ही इसकी बैटरी। इस प्राइस बैंड में पोको M2 में 5000 एमएएच बैटरी मिल जाती है। बैटरी में 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है।
तीसरा: इस फोन का तीसरा सबसे बेस्ट पार्ट है इसकी रैम। कंपनी का कहना है कि यह 6 जीबी रैम वाला सबसे किफायती स्मार्टफोन है। हालांकि ई-कॉमर्स पर और भी फोन है जो 10999 रुपए कीमत में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ कई फोन दिख रहे हैं लेकिन इनमें से अधिकतर या तो बंद हो चुके हैं या आउट ऑफ स्टॉक हैं।
बाजार में कौन है इसका क्लोज कॉम्पीटिटर?
वर्तमान में बाजार में इसका सबसे क्लोज कॉम्पीटिटर रियलमी का नारजो 10 है। हालांकि इसकी कीमत 11999 रुपए है और इसमें four जीबी रैम मिलेगी। लेकिन दोनों के कई स्पेसिफिकेशन मिलते जुलते हैं। नीचे दी गई टेबल में देखिए स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन बेहतर…

पोको M2 | नारजो 10 | |
डिस्प्ले साइज | 6.53 इंच | 6.5 इंच |
डिस्प्ले टाइप | FHD+ | HD+ |
सिम टाइप | डुअल नैनो सिम | डुअल नैनो सिम |
ओएस | एंड्रॉयड 10 | एंड्रॉयड 10 |
प्रोसेसर | मीडियाटेक हीलियो G80 | मीडियाटेक हीलियो G80 |
रैम/स्टोरेज | 6GB+64GB,6GB+128GB | 4GB+128GB |
एक्सपेंडेबल | 512GB | 256GB |
रियर कैमरा | 13MP+8MP+5MP+2MP | 48MP+8MP+2MP+2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP | 16MP |
बैटरी | 5000mAh विद 18W चार्जिंग सपोर्ट | 5000mAh विद 18W चार्जिंग सपोर्ट |
कीमत |
6GB+64GB: 10,999 रु. 6GB+128GB: 12,499 रु. |
4GB+128GB: 11,999 रु. |
हमारी राय
- टेबल में देखा जा सकता है कि दोनों की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, प्रोसेसर, ओएस एक समान है। पोको M2 दो स्टोरेज मॉडल में मिलता है, तो नारजो 10 में सिर्फ एक ही मॉडल है।
- पोको M2 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और eight मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है जबकि नारजो 10 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। यानी कैमरे में नारजो 10 आगे है।
- पोको M2 का टॉप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 12499 रुपए का है, जबकि नारजो 10 का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 11999 रुपए है, यानी नारजो सिर्फ 500 रुपए सस्ता है। ऐसे में अगर आपको कम रैम से प्रॉब्लम नहीं है और अच्छा कैमरा चाहते हैं तो नारजो 10 अच्छा विकल्प है, अगर ज्यादा रैम आपकी प्राथमिकता है तो पोको M2 खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ सकते हैं
1. 6799 रु. के रेडमी 9A में है 6.53 इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानिए कौन है इसका क्लोज कॉम्पीटिटर और क्या वाकई वैल्यू फोर मनी है यह फोन?
0
.
[ad_2]