[ad_1]
- Hindi News
- Tech auto
- Kia Sonnet Launced At Ex showroom Price 6.71 Rupees; Company Claims Sonet Gets Mileage Up To 24.1kmpl And 30+ Segment First Feature
नई दिल्ली11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन इसे 6 हजार से ज्यादा ग्राहक बुक कर चुके थे। वहीं, अबतक इसे 25 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।
- किआ का दावा है कि इसमें 30 से ज्यादा ऐसे फीचर्स है, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।
- कंपनी ने बताया कि इसे भारत में बनाया जाएगा और 70 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किआ ने अपनी नई सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सोनेट को भारत में लॉन्च किय। कंपनी ने ऑनलाइन इवेंट में सोनेट की कीमतों का ऐलान किया। भारत में सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपए है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स लेना पहले ही शुरू कर दिया था, जिसके लिए 25 हजार रुपए का टोकन अमाउंट रखा था। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन इसे 6 हजार से ज्यादा ग्राहक बुक कर चुके थे। वहीं, अबतक इसे 25 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि इसे भारत में बनाया जाएगा और 70 से ज्यादा देशों में बेचा जाएगा। किआ का दावा है कि इसमें 30 से ज्यादा ऐसे फीचर्स है, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।
कंपनी का दावा: इसमें बेस्ट इस सेगमेंट माइलेज
D1.Five CRDi WGT 6MT | 24.1kmpl |
D1.Five CRDi VGT 6AT | 19.0kmpl |
Smartstream G1.2 5MT | 18.4kmpl |
G1.0T-GDi 6iMT | 18.2kmpl |
किओ सोनेट में मिलेंगे बेस्ट इन क्लास फीचर्स
- सेल्टॉस की तरह किआ सोनेट भी डुअल ट्रिम कॉन्सेप्ट के साथ आएगी। इसमें 4.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसके साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ भी दिया गया है।
- इसमें नेविगेशन और लाइव ट्रैफिक जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। वायरस प्रोटेक्शन के साथ एयर प्यूरिफायर भी मिलेगा। इस एसयूवी में वायरलेस चार्जर, रिमोट इंजन स्टार्ट, मल्टी ड्राइव जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
- सोनेट में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो सब Four मीटर कैटेगरी में सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसके अलावा इसमें बोस का प्रीमियम 7 स्पीकर सिस्टम और UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें 57 कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं।
- यह कार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट वाली अपने सेगमेंट की पहली कार है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड MT के साथ ऑप्शनल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो किसी कार में नहीं है।
- सेल्टॉस की तरह इसमें LED साउंड मूड लाइट्स दी गई है जो म्यूजिक की बीट्स के मुताबिक बदलती रहती हैं। इसमें रियर पार्किंग सेंसर के साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलेगा। इस सेंगमेंट में ऐसे फीचर वाली ये पहली कार है।
कितने इंजन और गियरबॉक्स के साथ मिलेगी सोनेट?
- सोनेट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें दो पेट्रोल इंजनों मिलेंगे, जिसमें पहला 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेट यूनिट है जो 83 हॉर्स पावर और 115 एनएम का टार्क मिलता है, इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है और ये लोअर ट्रिम लेवल तक सीमित है। दूसरा, 1.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 120 हॉर्स पावर और 175 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स (क्लच-लेस मैनुअल) या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ हो सकता है।
- डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड यूनिट है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 100 हॉर्स पावर और 240 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, जब 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह 115 हॉर्स पावर और 250 एनएम (15 हॉर्स पावर और 10 एनएम तक ज्यादा) बनाता है। डीजल-टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फिलहाल सोनेट एकमात्र कार है।
- सोनेट को कुल 10 कलर वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें बेज गोल्ड, इंटेलीजेंसी ब्लू, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेंसिव रेड, ग्रेविटी ग्रे, स्टील सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, बेज गोल्ड + ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल + ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेंसिव रेड + ऑरोरा ब्लैक पर्ल शामिल हैं।
कितने वैरिएंट में मिलेगी सोनेट?
जैसा कि हमने किआ सेल्टोस के साथ देखा है, कोरियाई कंपनी सोनेट को भी दो कॉम्पैक्ट लाइनों – टेक लाइन और जीटी लाइन – में पेश करेगी। इसका मतलब है कि सॉनेट लाइन-अप छह ट्रिम लेवल में उपलब्ध है। टेक लाइन में HTE, HTK, HTK +, HTX और HTX + ट्रिम्स शामिल हैं। जबकि GT लाइन में एकमात्र, फुली लोडेड GTX+ ट्रिम मिलेगा। दो लाइनें भी दिखने में अलग हैं क्योंकि जीटी लाइन बाहरी हिस्से पर स्पोर्टी लाल लहजे और इंटीरियर पर विपरीत लाल सिलाई मिलती है।
वैरिएंट वाइस प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम, भारत)
1.2MT | 1.0P iMT | 1.0P DCT | 1.5D MT | 1.5D AT | |
HTE | 6.71 लाख | – | – | 8.05 लाख | – |
HTK | 7.59 लाख | – | – | 8.99 लाख | – |
HTK+ | 8.45 लाख | 9.49 लाख | 10.49 लाख | 9.49 लाख | 10.39 लाख |
HTX | – | 9.99 लाख | – | 9.99 लाख | – |
HTX+ | – | 11.65 लाख | – | 11.65 लाख | – |
GTX+ | – | 11.99 लाख | – | 11.99 लाख | – |
0
.
[ad_2]